बजट 2026 पर धमधा की सियासत गरमाई, भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस का तंज

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 11:11 AM

political clash in dhamdha over budget 2026

साल 2026 के बजट को लेकर धमधा नगर में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

धमधा (हेमंत पाल): साल 2026 के बजट को लेकर धमधा नगर में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी इसे जन कल्याणकारी और विकासोन्मुखी बजट बता रही है, वहीं  कांग्रेस ने इसे जुमलों का पुलिंदा करार देते हुए कई बिंदुओं पर सवाल खड़े किए हैं। नगर के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने तरीके से बजट पर प्रतिक्रिया दी है।

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए लगभग ₹1.60 लाख करोड़ (अनुमानित) का बजट प्रस्तुत किया गया। सरकार का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा और संतुलित बजट है, जिसमें विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया है

ग्रामीण और नगरीय सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए विशेष प्रावधान

नगर निकायों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अतिरिक्त अनुदान

पेयजल योजनाओं के विस्तार हेतु अलग मद

 कृषि और ग्रामीण विकास

किसानों के लिए ब्याज अनुदान योजना जारी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की निरंतरता

सिंचाई परियोजनाओं के लिए बजट में वृद्धि

PunjabKesari

शिक्षा

नए विद्यालय भवन और डिजिटल क्लासरूम

छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने  विशेष फंड

स्वास्थ्य

जिला अस्पतालों के उन्नयन की घोषणा

ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति

नई स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अलग प्रावधान

महिला एवं सामाजिक सुरक्षा

महिला स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन

पेंशन योजनाओं के लिए बजट में वृद्धि

भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह बजट सर्वसमावेशी और विकास आधारित है। उनके अनुसार धमधा सहित पूरे क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस काम होंगे। किसानों और महिलाओं के लिए यह बजट वरदान साबित होगा। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस बजट से धमधा नगर पंचायत और आसपास के गांवों को सीधे लाभ मिलेगा।

कांग्रेस का तंज

कांग्रेस के नगर पदाधिकारियों ने बजट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा: घोषणाएं बड़ी-बड़ी हैं, लेकिन ज़मीन पर कितना उतरेगा यह देखने वाली बात होगी। पिछली घोषणाओं का क्या हुआ, इसका हिसाब पहले दिया जाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बजट में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर ठोस राहत का अभाव है।

धमधा के जनप्रतिनिधियों की राय

कुछ पार्षदों ने इसे नगर विकास के लिए सकारात्मक बताया। वहीं विपक्षी पार्षद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्पष्ट परियोजना सूची सामने आनी चाहिए। व्यापारियों और किसानों में भी बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!