छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट के लिए लक्ष्मी वर्मा का नामांकन, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन

Edited By meena, Updated: 05 Mar, 2026 01:58 PM

laxmi verma files nomination for rajya sabha seat from chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव

रायपुर : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली।

लक्ष्मी वर्मा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसे पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक जारी रहेगा। भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल दो अप्रैल 2030 तक निर्धारित है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और नामांकन के साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से रफ्तार पकड़ चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!