मुख्यमंत्री की मौजूदगी में BJP विधायक व दिग्गज नेता की हुंकार! बोले: ‘हम गरीब हो सकते हैं, गद्दार नहीं

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2026 03:16 PM

gopal bhargava s bold remark sparks political buzz in mp

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सागर: मध्यप्रदेश की सियासत उस वक्त गरमा गई, जब सागर जिले के गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेला लोकोत्सव के मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने बुंदेलखंडी अस्मिता को लेकर जोरदार हुंकार भरी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी ने इस बयान को और भी सियासी रंग दे दिया।

 मंच से गरजे गोपाल भार्गव

“हम बुंदेलखंडी गरीब हो सकते  हैं, लेकिन गद्दार नहीं… हमारी वफादारी पर सवाल उठाना गलत है। इस बयान के बाद पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। भार्गव ने बुंदेलखंड की संस्कृति, स्वाभिमान और निष्ठा को लेकर भावुक अपील की और साफ संदेश दिया कि इस क्षेत्र की प्रतिबद्धता पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

सियासी गलियारों में हलचल

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह बयान वायरल हो रहा है, समर्थक इसे “बुंदेलखंडी अस्मिता की बुलंद आवाज” बता रहे हैं। वहीं सियासी विश्लेषक इसे मौजूदा क्षेत्रीय समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री का फोकस – विकास और भविष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में बुंदेलखंड के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सियासी सरगर्मी बढ़ी

गोपाल भार्गव के इस बयान से MP की राजनीति में नई हलचल मच गई है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बयानबाजी और सियासी प्रतिक्रियाएं तेज होने के आसार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!