आज 66 साल का हो गया मध्य प्रदेश...स्थापना दिवस पर जानिए इसके निर्माण की कहानी

Edited By meena, Updated: 01 Nov, 2022 01:39 PM

know the story of its creation on madhya pradesh foundation day

आज 1 नबंवर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी है। मध्य प्रदेश के निर्माण की बात करें तो दूसरे राज्‍यों के पुनर्गठन के नतीजे में 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्य प्रदेश वजूद...

भोपाल: आज 1 नबंवर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेशवासियों को इसके लिए बधाई दी है। मध्य प्रदेश के निर्माण की बात करें तो दूसरे राज्‍यों के पुनर्गठन के नतीजे में 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्य प्रदेश वजूद में आया। उस समय इसकी राजधानी नागपुर थी केंद्रीय भारतीय एजेंसी से ही मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना की गई। लेकिन 1956 में भाषा के आधार पर मराठी बोलने वालों के एरिया को नागपुर में जोड़कर बाम्बे राज्य में शामिल कर दिया गया फिर 1956 में मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल कर लिया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी बनाई गई भोपाल, हालांकि सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाने पर विचार किया गया। लेकिन अंतिम क्षण में राजनीतिक दबाव बढ़ा और भोपाल को राजधानी बनाया गया। मध्य प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य था। फिर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बना दिया गया।

कई भाषाई लोग...
मध्य प्रदेश में कई भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें तेलुगू, मराठी, गोंडी, कोरकु, निहाली प्रमुख भाषाएं हैं। हिंदी मध्य प्रदेश की आधिकारिक भाषा है।

राज्य में मनाए जाने वाले त्योहार...
मध्य प्रदेश के धार्मिक त्यौहारों में दशहरा, दिवाली, ईद, क्रिसमस शामिल हैं आदिवासी मडई, भगोरिया और करबा पर्व मनाते हैं। ग्वालियर में जैन पर्व, झाबुआ में भगोरिया हाट, खजुराहो का न्रत्य समारोह, ग्वालियर का तानसेन समारोह, मडई त्यौहार शामिल हैं।

प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सबसे बड़ा जिला...
मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले आते हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला छिंदवाडा और सबसे छोटा जिला निवाड़ी है जबकि सबसे स्वच्छ शहर इंदौर है।

राज्य में बहने वाली 21 नदियां...
मध्य प्रदेश में 21 नदियां बहती हैं। इनमें नर्मदा, पार्वती, क्षिप्रा, कोलार, बंजार, बेतना, बिछिया, चंबल, छिल्लर, देनवा, गोहद, गौर, जैमर, कालीसोत, खान, कोलार, कुंडा, मालेई, शिवना, ताप्ती, टोंस और वैनगंगा प्रमुख है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!