नेता प्रतिपक्ष के बिगड़े बोल, कहा-दिग्विजय के मुंह में गुप्तरोग है

Edited By suman, Updated: 08 Mar, 2019 02:03 PM

leader of the opposition speaks bitterly

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भाजपा के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। दिग्विजय द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले...

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। भाजपा के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। दिग्विजय द्वारा पुलवामा में हुए आतंकी हमले को दुर्घटना करार देने पर भार्गव ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह की उंगलियों और मुंह में एक गुप्तरोग है।' जब भार्गव बोल रहे थे तब कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भार्गव के बयान पर जमकर ठहाके भी लगाए। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस जमकर पलटवार कर रही है।

PunjabKesari
 

दिग्विजय ने 'एयर स्ट्राइक' को लेकर उठए थे सवाल
दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल उठए थे। दिग्विजय ने पुलवामा हमले को दुर्घटना बताते हुए एयर स्ट्राइक मे मारे गए आंतकियों की संख्या और सबूत मांगे थे। जिसको लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर पीएम मोदी ने दिग्विजय को आड़े हाथों लिया था। अब दिग्विजय पर हमला बोलने वालों में भाजपा के एक और नेता शामिल हो गए हैं।  नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने दिग्विजय को लेकर विवादित बयान देकर राजनीति मे हलचल मचा दी है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!