बुरहानपुर के माजिद हुसैन बने MP टॉपर, JEE मेन्स 2025 में हासिल किए 99.99 परसेंटाइल

Edited By meena, Updated: 19 Apr, 2025 05:30 PM

majid hussain of burhanpur became mp topper

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के माजिद हुसैन ने IIT JEE मेन्स 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर करते हुए प्रदेश..

बुरहानपुर (राजवीर) : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के माजिद हुसैन ने IIT JEE मेन्स 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। माजिद की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर है। माजिद हुसैन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने NSEC, INPHO, IOQM, NSEP, INMO, INCHO और SOF की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में प्रथम रैंक हासिल की है।

PunjabKesari

माजिद के माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग दिया। माजिद कहते हैं, "मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता और मेरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने 10वीं तक मेरा बेस मजबूत किया और फिर दो सालों तक कड़ी मेहनत करवाई।" माजिद ने बताया कि उन्होंने हर दिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई की और कभी भी बीच में ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने दूसरे टॉपर्स से मिलने और उनकी रणनीतियों को समझने से भी प्रेरणा ली।

PunjabKesari

विद्यार्थियों के लिए उनका संदेश है, "कभी भी मेहनत से पीछे न हटें। फोकस बनाकर रखें, क्योंकि आज की प्रतिस्पर्धा में जरा सी ढील भी पीछे छोड़ सकती है।" IIT JEE मेन्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर माजिद हुसैन ने न केवल अपने माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि बुरहानपुर और मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन किया। माजिद हुसैन, MP टॉपर JEE मेन्स 2025 ने बताया कि "मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता हूं। मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं और आगे भी देश का नाम रोशन करना चाहता हूं।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Lucknow Super Giants are 180 for 5

RR 9.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!