Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Oct, 2026 12:16 PM

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि बस चालक मौके से भाग निकला। लोगों में अफरा-तफरी मच...
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि बस चालक मौके से भाग निकला। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर पोलाय क्षेत्र में हुई। जहां शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में लगभग 40 लोग सवार थे। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि यात्री बस इंदौर से बकतरा की ओर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, सतवास निवासी मनीष योगी की हालत गंभीर बताई गई है। शुरूआती जांच में सामने आया कि ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।