Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Dec, 2025 12:31 PM

शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है।
रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने देर शाम 9 थाना प्रभारियों (SHO) का तबादला करते हुए कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदल दिए हैं।
इस बदलाव के पीछे मुख्य उद्देश्य शहर के सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए SHO अपने-अपने इलाकों में निगरानी और अपराध नियंत्रण में नई रणनीति अपनाएंगे।
विशेष रूप से यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सड़कों पर कानून व्यवस्था और जनता का विश्वास बढ़ेगा।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को सक्रिय और प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं और कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।