Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jul, 2026 04:33 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में शुक्रवार को भयानक हादसा हुआ। यहां पूर्व सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में शुक्रवार को भयानक हादसा हुआ। यहां पूर्व सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म की है। यहां निवासी पूर्व सरपंच दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में पहुंची थी। इसी दौरान उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी मौजूद था। सूत्रों से पता चला है कि सभी लोग खेत की मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन की रस्सी से घेराबंदी कर रहे थे। ताकि मवेशियों को घुसने से रोका जा सके।
तभी अचानक खेत में बिछे तार में अचानक करंट दौड़ गया। जिससे तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति के खेत पहुंचने पर हादसे की जानकारी हुई। इस घटना के बाद परिवार समेत गांव में मातम का माहौल बना है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।