कोरोना एक्टिव हुआ तो जागा प्रशासन, ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के लिए निकले मंत्री

Edited By meena, Updated: 01 Dec, 2021 06:39 PM

minister came out for inspection of oxygen plant

देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन का भारी संकट देखने को मिला था। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाए थे। पिछले कुछ दिनों से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई है। ऐसे में स्थापित...

इंदौर(गौरव कंछल): देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन का भारी संकट देखने को मिला था। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाए थे। पिछले कुछ दिनों से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई है। ऐसे में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है या नहीं इसे देखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लें।
PunjabKesari

सीएम के निर्देश के बाद इंदौर जिले की क्राइसिस कमेटी के सदस्यों ने कलेक्टर के साथ सबसे पहले पीसी सेठी अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।  इस प्लांट से वर्तमान में 90 प्रतिशत प्रेशर पास हो रहा था जबकि विशेष जूपिटर हॉस्पिटल में लगे प्लांट से 95 प्रतिशत तक प्रेशर मिल रहा था। कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार इंदौर अब ऑक्सीजन के मामले में लगभग आत्मनिर्भर हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने  स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इंदौर जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भौतिक सत्यापन करें व मरीज के बेड तक ठीक प्रेशर पहुंच रहा है या नहीं इसकी भी तस्दीक करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!