नाबालिग लड़की से दुष्कर्म! 3 दोस्तों ने बारी-बारी की दरिंदगी, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Nov, 2026 02:08 PM

minor girl

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात जेवरा सिरसा पुलिस...

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात जेवरा सिरसा पुलिस चौकी इलाके में हुई। तीनों आरोपी बालिग हैं और उन्हें बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी लड़की को पहले से जानता था। वह लड़की को अपने दो दोस्तों के साथ घुमाने के बहाने से ले गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में वह आरोपियों में से एक के सब्जी के खेत में मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गए थे, और उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!