मोबाइल की बैटरी फटने से दो बच्चे झुलसे

Edited By Prashar, Updated: 23 Jul, 2018 12:55 PM

mobile phones battery blast in rewa

मोबाइल की बैटरी फटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बच्चे बैटरी को चार्जिंग के लिए बिजली के मेन तार से जोड़ रहे थे। दोनों बच्चों के चेहरे झुलस गए हैं। घटना जिले के गढ़ थाना के पैकन गांव की है।

रीवा : मोबाइल की बैटरी फटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बच्चे बैटरी को चार्जिंग के लिए बिजली के मेन तार से जोड़ रहे थे। दोनों बच्चों के चेहरे झुलस गए हैं। घटना जिले के गढ़ थाना के पैकन गांव की है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह 10 वर्षीय नीतेश केवट और 12 वर्षीय नीरज केवट घर में मोबाइल की बैटरी को चार्ज करने के लिए बिजली के तार में लगा रहा था। इसी बीच धमाका हुआ और बैटरी फट जाने से दोनों बच्चे झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

घायलों के परिजनों का कहना है कि मोबाइल फटने के दौरान तेज धमाका हुआ था और यह धमाका सुनकर न सिर्फ घर के लोग बल्कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। उन्होंने बताया कि धमाका सुनने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो दोनों ही बच्चे जमीन पर गिरे हुए थे। जबकि मोबाइल के बैटरी के छोटे-छोटे टुकड़े आसपास पाए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!