kisan nyay yojana 2022: सरकार ने किसानों के खातों में पहुंचाई किसान न्याय योजना की पहली किश्त

Edited By Devendra Singh, Updated: 21 May, 2022 04:39 PM

money reached of farmer account under the kisan nyay yojan

किसान न्याय योजना (kisan nyay yojana 2022) के तहत आज पहली किश्त किसानों के खाते में स्थानांतरण की गई। जिससे बेमेतरा के 1 लाख 43 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में 103 करोड़ से अधिक की राशि डाली गई।

बेमेतरा (भूपेंद्र साहू): छत्तीसगढ़ में किसान न्याय योजना (kisan nyay yojana 2022) के तहत आज पहली किश्त किसानों के खाते में स्थानांतरण की गई। इससे बेमेतरा जिले के 1 लाख 43 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में 103 करोड़ से अधिक की राशि डाली गई। बेमेतरा जिला मुख्यालय के जिला पंचायत सभाकक्ष में किसान न्याय योजना (kisan nyay yojana 2022) के तहत किसानों को दी जाने वाली पहली किस्त कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (ravindra chaubey) उपस्थित रहे।

PunjabKesari

धान में शीर्ष स्थान पर है बेमेतरा 

बेमेतरा जिले के 1 लाख 73 हजार 685 किसानों को 103 करोड़ 73 लाख रुपए स्थानांतरित किए गए। इस अवसर पर रविंद्र चौबे (ravindra chaubey) ने कहा कि बेमेतरा जिला छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (dhan purchase) के मामले में तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं आने वाले समय में बेमेतरा धान खरीदी के मामले में नंबर वन पर हो जाएगा। पहली किश्त मिलने के बाद किसानों (farmer happy) के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी। अब किसानों को खेती शुरू करने का और समय मिल सकेगा। किश्तों से अपना खाद और बीज खरीदें सकते हैं और खेती करने में उसको आसानी मिलेगी। किसानों को किश्त की राशि मिलने से किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश (bhupesh baghel) को बधाई दी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!