Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Sep, 2026 10:06 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शेरानी को बधाई दी है।
भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शेरानी को बधाई दी है।
डॉ. पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को मजबूत करने और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी अनुभवी नेता हैं और उनमें संगठन का नेतृत्व करने की क्षमता है।
शेरानी पूर्व में मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और रतलाम जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे वक्फ बोर्ड से जुड़ी रतलाम जिले की महत्वपूर्ण अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष हैं।
डॉ. सनवर पटेल ने इब्राहिम शेरानी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करेगा।