9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन! धूमधाम से हुई शादी, अब केस दर्ज

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Apr, 2026 05:20 PM

mp shocker kids aged 8  9 married case filed

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून को खुलेआम चुनौती देते हुए दो मासूम बच्चों की शादी करवा दी गई।

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून को खुलेआम चुनौती देते हुए दो मासूम बच्चों की शादी करवा दी गई। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल के लड़के और 8 साल की बच्ची का बाल विवाह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान हल्दी-मेहंदी से लेकर बारात तक की सभी रस्में निभाई गईं, यहां तक कि दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचा। इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

पहले प्रशासन को गुमराह, फिर करवाई शादी

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन को इस शादी की भनक पहले ही लग गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची, लेकिन परिजनों ने चालाकी दिखाते हुए दूल्हे की जगह एक बालिग युवक को पेश कर दिया। टीम के लौटते ही परिवार ने चोरी-छिपे नाबालिगों की शादी करा दी। हालांकि, वायरल वीडियो ने पूरी सच्चाई उजागर कर दी।

अब सख्त कार्रवाई, कई लोग बने आरोपी

खिलचीपुर एसडीओपी के अनुसार, मामले में ‘बाल विवाह निषेध अधिनियम’ के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में सिर्फ माता-पिता ही नहीं, बल्कि शादी में शामिल पुजारी, टेंट संचालक और घोड़ी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सरपंच, सचिव और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है कि इतनी बड़ी तैयारी के बावजूद उन्हें इसकी जानकारी कैसे नहीं मिली।

मासूमों के भविष्य से खिलवाड़

यह घटना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है। प्रशासन अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है और दोषियों पर सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!