परिवार के साथ सोई 4 साल की बच्ची रहस्यमय ढंग से गायब, 2 किमी दूर झाड़ियों में मिली, प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट

Edited By meena, Updated: 01 Nov, 2022 03:47 PM

mysterious disappearance of 4 year old girl sleeping with family

मध्यप्रदेश के खंडवा में  चार साल की मासूम रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब 16 घंटे बाद गंभीर अवस्था में मिली है। घर से करीब  दो किलोमीटर दूर वह झाड़ियों में पड़ी हुई थी।

खंडवा(निशात सिद्दिकी): मध्यप्रदेश के खंडवा में  चार साल की मासूम रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब 16 घंटे बाद गंभीर अवस्था में मिली है। घर से करीब  दो किलोमीटर दूर वह झाड़ियों में पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्टया बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। इससे मामला सनसनीखेज हो गया है। बालिका के प्राइवेट पार्ट में गंभीर इंजुरी है। इसके चलते उसे इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने बालिका के घर पास स्थित ढाबे के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बालिका के साथ घटित घटना के संबंध में मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर हिरासत में लिए ढाबे के कर्मचारी निशानदेही पर बालिका तक पहुंचे। वह अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत के अंदर झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिली। हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में  एक अन्य युवक के बारे में जानकारी दी है।  वह युवक बालिका का रिश्तेदार है। इधर डॉक्टर ने बालिका के प्राइवेट पार्ट में इंजुरी होने की पुष्टि की है। इस वजह से उसे रात करीब 12 बजे इंदौर रेफर किया गया।

रिश्तेदार के घर आई थी बालिका

ग्राम काकरिया में रहने वाली चार साल की मासूम दीपावली पर ग्राम टिठिया जोशी के पास राजपुत ढाबे के पीछे खेत में रह रहे रिश्तेदार के यहां आई थी। रिश्तेदार बालिका के पिता का फूफा है। वे उसे अपने साथ यहां लेकर आए थे। सोमवार को सुबह करीब चार बजे परिवार के लोग जागे तो बालिका बिस्तर पर नहीं थी। उन्होने घर और आसपास की जगह उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद कोतवाली थाना और रामनगर चौकी में बालिका के लापता होने की सूचना दी गई। सूचना पर ताबड़तोड़ हरकत में आए रामनगर चौकी प्रभार सुभाष नावड़े घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद कोतवाली टीआई बीएल अटूदे और नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत में बने मकान के आसपास उसकी तलाश की।  इधर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और बालिका के रिश्तेदारों से पूछताछ की। जानकारी लगने पर बालिका के माता पिता भी आ गए थे।

अस्पताल में लगी रही ग्रामीणों की भीड़

रात करीब 12 बजे तक अस्पताल में ग्रामीण भीड़ लगाकर खड़े रहे। बालिका के कांकरिया गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे थे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। चर्चा यह भी है कि बालिका के साथ गैंग रेप हुआ है। रात 12 बजे बालिका को इंदौर रेफर किया गया। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया जा रहा है। इस मामले में ढाबे के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!