विदेशों में मर-कट रहे भाईयों को देश में वापस बुलाने के लिए बना है NRC-CAA: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Edited By Jagdev Singh, Updated: 01 Jan, 2020 04:32 PM

nrc caa form bring back brothers dying foreign countries pragya thakur

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एनआरसी और सीएए पर कहा है कि विदेशों में हिंदुओं ओर अल्पसंख्यकों को मारा-काटा जा रहा है। इसलिए इस कानून की आवश्यकता थी। मानवीयता के आधार पर उन्हें अतिथि देवो भव की संस्कृति के तहत देश में वापस...

सीहोर: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एनआरसी और सीएए पर कहा है कि विदेशों में हिंदुओं ओर अल्पसंख्यकों को मारा-काटा जा रहा है। इसलिए इस कानून की आवश्यकता थी। मानवीयता के आधार पर उन्हें अतिथि देवो भव की संस्कृति के तहत देश में वापस बुलाने के लिए सीएए-एनआरसी कानून लाया गया है।

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जिले के ग्राम अहमदपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। वह अधिनियम को लेकर लोगों को जानकारी देने आई थीं। उन्होंने कहा कि जो हमारे हिंदू भाई विदेशों में मर रहे हैं कट रहे हैं। शोषित हैं, पीड़ित हैं और अन्य अल्पसंख्यक भाईयों को बुला रहे हैं। उनका भारत में स्वागत करते हैं। इस कानून के लिए माननीय मोदी जी और अमित शाह जी का आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि दुनिया के समस्त वो देश जिनमें हिन्दू ओर अल्पसंख्यक निवास करते हैं उन सभी देशों के हिंदुओं अैर अन्य अल्पसंख्यकों को अब प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। इसे रोकने के लिए ही एनआरसी कानून को लाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!