Breaking

क्रेन की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2025 11:12 AM

one person died due to crane collision in neemuch

नीमच में क्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक बुजुर्ग की क्रेन की टक्कर से मौत हो गई है, यह घटना बाघाना थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग को क्रेन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद 10 दिनों तक इलाज चला शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। यह घटना 26 मार्च की है। हवाई पट्टी रोड़ पर धनुका फैक्ट्री के सामने नानूराम साइकिल से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। 

इस हादसे में नानूराम बुरी तरह से घायल हो गए थे, घायल को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें कनावटी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां पर 10 दिनों तक उनका इलाज चला और शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

172/1

12.3

Punjab Kings

245/6

20.0

Sunrisers Hyderabad need 74 runs to win from 7.3 overs

RR 13.98
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!