Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Mar, 2025 12:25 PM

छतरपुर में फायरिंग एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम खिरवा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चबूतरे को लेकर विवाद हुआ था। घायल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना ख़िरवा गांव की है चबूतरे को लेकर विवाद हो गया था।
देर रात को झगड़ा ज्यादा बढ़ जाने के बाद दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी, तो वहीं इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। यह घटना शनिवार देर रात की है। घटना और मामले की जानकारी के बाद महाराजपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
जहां पता चला है कि एक दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की गई, वहीं अब पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी जिला अस्पताल पहुच गए थे।