इंदौर में चेकिंग के दौरान एक युवक चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ जारी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Nov, 2024 03:20 PM

police caught a person with a knife in indore

इंदौर में नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आने के बाद पुलिस लगातार एक्टिव नज़र आ रही है

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आने के बाद पुलिस लगातार एक्टिव नज़र आ रही है, वहीं बदमाशों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है इसी के तहत विजय नगर में चेकिंग के दौरान चाक़ू सहित एक बदमाश को पकड़ा गया है। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी इस दौरान एक युवक को रोका गया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाक़ू बरामद हुआ। 

PunjabKesariवहीं उसको थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो यह जानकारी सामने आई कि उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप से वह इंस्पायर है उसने शरीर पर उसका टैटू भी गुदवा रखा है। विजय नगर थाना प्रभारी ने बताया अर्जुन ठाकुर को चेकिंग के दौरान रोका गया था तलाशी ली गई तो उसके पास एक चाक़ू निकला उसने शरीर में दुर्लभ कश्यप का टैटू गुदवा रखा है उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है पुलिस ने अर्जुन को तो आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ़्तार किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!