Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Jan, 2021 06:48 PM
मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 30 लाख 65 हजार के नकली नोटों के साथ 6...
खरगोन (त्रिलोक रामणेकर): मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने 30 लाख 65 हजार के नकली नोटों के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय महानिदेशक इंदौर जोन के द्वारा अवैध शस्त्र का निर्माण एवं क्रय-विक्रय शराब माफिया को गौ तस्कर एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध खरगोन पुलिस की लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस को जिले बलकवाडा थाना अंतर्गत ग्राम बलखड़ में नकली नोटों के प्रचलन एवं तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों से 30 लाख 65 हजार के नकली नोट बरामद कर एवं नकली नोट छापने की सामग्री जप्त की। आरोपियों द्वारा नकली नोटों को ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जाना बताया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपियों द्वारा अभी तक 4 लाख के नकली नोट बाजार मे खपा दिये गये हैं। वहीं अभी आरोपियों से पुछताछ जारी है।