छतरपुर में प्री मानसून की दस्तक, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू

Edited By meena, Updated: 23 May, 2022 07:00 PM

pre monsoon knock in chhatarpur

मध्य प्रदेश के कई जिलों के साथ साथ छतरपुर में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है जहां आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बेतहाशा चली आंधी और धूल भरी हवाओं में आवागमन बाधित रहा तो जिले भर में इस आंधी से आधा दर्जन पेड़, खंबे, होर्डिंग, टेंट गिरने...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के कई जिलों के साथ साथ छतरपुर में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है जहां आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बेतहाशा चली आंधी और धूल भरी हवाओं में आवागमन बाधित रहा तो जिले भर में इस आंधी से आधा दर्जन पेड़, खंबे, होर्डिंग, टेंट गिरने की खबर है। हालांकि इस गिरने और तेज आंधी में किसी के हताहत और कोई जनहानि होने की अब्जी तक कोई ख़बर नहीं है।

PunjabKesari

लोगों में राहत की सांस...
मौसम में आये अचानक आये बदलाव से बढ़ते तापमान में भारी कमी आई है और लोगों ने भारी गर्मी के बीच अचानक ठंडक आने से राहत की सांस ली है।

PunjabKesari

सुबह धूप दोपहर झमाझम बारिश...
बता दें कि आज तड़के सुबह से तो कड़ाके की धूप निकली हुई थी पर दोपहर आते ही अचानक मौसम का रुख बदला सूर्य बादलों में छिपा 1 घंटे तक तेज आंधी चली और तेज हवाओं के साथ झामझम बारिश शुरू हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!