उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां तेज! दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत, 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चल रहे विकास कार्य

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jul, 2026 02:18 PM

preparations for the simhastha mahaparv in ujjain intensify

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास और निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। इन परियोजनाओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से सिंहस्थ...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास और निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहे हैं। इन परियोजनाओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से सिंहस्थ मेला कार्यालय में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है। इस प्रशिक्षण में आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञ इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को आधुनिक निर्माण तकनीकों और सुरक्षा मानकों की जानकारी दे रहे हैं।

PunjabKesari

प्रशिक्षण के पहले चरण में आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर अल्बर्ट और प्रोफेसर वरुण कुमार 100 से अधिक इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को साइट प्रबंधन, निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन करीब 50 इंजीनियरों ने इसमें हिस्सा लिया। दूसरे चरण में निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षित कार्य पद्धति, दुर्घटना से बचाव और गुणवत्ता बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

PunjabKesari

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर यह पहल की गई है, ताकि उज्जैन में संचालित 100 से अधिक निर्माण स्थलों पर सभी कार्य पूरी सुरक्षा और गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जा सकें। इसके लिए आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञों की तकनीकी सहायता ली जा रही है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!