रंग लाई छत्तीसगढ़ के CM की एक छोटी सी पहल, MP में इस बार दिवाली में जगमगाएंगे मिट्टी के दिए

Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Oct, 2019 04:27 PM

promotemittikediye the impact of the initiative of cg cm

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की संस्कृति के अनुरूप दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है। जिसका असर अब पड़ो....

भोपाल (इजहार हसन खान): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की संस्कृति के अनुरूप दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है। जिसका असर अब पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी देखा जा रहा है। प्रदेश के मंडला, भिंड और उमरिया जिले के कलेक्टरों ने भी सीएम भूपेश बघेल की तरह मिट्टी के दिए उपयोग करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहन के लिए पत्र लिख चुके हैं।
 


मध्यप्रदेश के मंडला, भिंड और उमरिया के कलेक्टरों ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए इस दिवाली मिट्टी के दिए उपयोग करनी की सलाह दी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर लोगों से अपील की थी की इस बार दिवाली में मिट्टी के दिए ही उपयोग किए जाएं। बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'आओ इस बार हम सब अपनी माटी की महक बिखेर दीपावली की खुशियां साझा करें। मैंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप दीपावली पर मिट्टी से बने परम्परागत दिये के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सभी कलेक्टरों से कहा है'।
 


बता दें कि अब मध्यप्रदेश में भी मिट्टी के दिए उपयोग करने के लिए तीन जिलों के कलेक्टरों ने आदेश जारी किए हैं। देखना होगा कि अब और कितने जिलों के कलेक्टर ऐसा आदेश देते हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!