मध्य प्रदेश में हथियारबंद गिरोह ने बैंक से पांच करोड़ रुपये का सोना लूटा

Edited By PTI News Agency, Updated: 27 Nov, 2022 02:56 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोने के आभूषणों को गिरवी रखवाकर ऋण की पेशकश करने वाले एक बैंक से बिहार के एक गिरोह के छह सदस्य कथित तौर पर करीब पांच करोड़ रुपये का सोना और 3.5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोने के आभूषणों को गिरवी रखवाकर ऋण की पेशकश करने वाले एक बैंक से बिहार के एक गिरोह के छह सदस्य कथित तौर पर करीब पांच करोड़ रुपये का सोना और 3.5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

कटनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस के जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह घटना शनिवार को बरगवां में हुई, जब हथियारों से लैस छह नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और बैंक कर्मचारियों को पिस्तौल का खौफ दिखाकर वहां से कीमती सामान और नकदी लूट ले गए।

उन्होंने कहा कि इस बैंक में सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं थे।

जैन के मुताबिक, बैंक अधिकारियों ने बताया है कि लुटेरे चार से पांच करोड़ रुपये का सोना और 3.5 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए।

लुटेरों द्वारा आठ करोड़ रुपये मूल्य का 16 किलोग्राम सोना लेकर फरार होने का दावा करने वाली कुछ खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस बैंक के अधिकारियों ने उन्हें लूटे गए सोने के वजन के बारे में नहीं बताया है।

जैन के अनुसार, 25 से 30 साल की उम्र के लुटेरे बिहार के रहने वाले हैं और गिरोह के सदस्यों का उस राज्य में आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं।

जैन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!