सोना-चांदी में बंपर उछाल, बाजार में मची खलबली, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 06:06 PM

massive surge in gold and silver prices market in a stir

MP desk: सोने-चांदी के गहनों के शौकिनों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज सोमवार को दामों में उछाल देखने को मिला है। सराफा बजार के ताजा रेटों के मुताबिक, सोना लगभग 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा है। वहीं, चांदी की कीमत 2.38 लाख रुपये प्रति...

MP desk: सोने-चांदी के गहनों के शौकिनों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आज सोमवार को दामों में उछाल देखने को मिला है। सराफा बजार के ताजा रेटों के मुताबिक, सोना लगभग 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा है। वहीं, चांदी की कीमत 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

सोमवार को जारी ताजा रेट के मुताबिक, सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान सोना लगभग 1,400 रुपये यानी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत करीब 4,500 रुपये लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच निवेशक जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोना और चांदी पर निवेश कर रहे हैं। जिससे बढ़ती मांग ने दोनों धातुओं की कीमतों को सहारा दिया है।

फिलहाल, इन कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन लंबी अवधि में इनमें बड़ी तेजी आने की संभावना है। ऐसे में निवेशकों को घबराने के बजाय बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!