मध्यप्रदेश निकाय चुनाव : 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत हासिल किया

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Jan, 2023 12:00 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 23 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकायों के चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किये गये जिनमें 183 पार्षद पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि 143 वार्डों में कांग्रेस विजयी हुई है। प्रदेश के 19...

भोपाल, 23 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश में 19 नगरीय निकायों के चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किये गये जिनमें 183 पार्षद पदों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि 143 वार्डों में कांग्रेस विजयी हुई है। प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत हासिल किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघोगढ़ नगर परिषद सहित 19 शहरी निकायों के कुल 343 वार्डो में चुनाव हुए थे।
राज्य चुनाव आयोग के सचिव राकेश सिंह के अनुसार पांच जिलों में 19 नगरीय निकायों के तहत 343 पार्षद पदों में से 183 पर भाजपा ने जबकि 143 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा कि राघोगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने आठ वार्डो में जीत हासिल की।
प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने आठ निकायों में बहुमत हासिल किया है।
इन नगरीय निकायों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!