सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान! स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें क्या है पीछे की वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Nov, 2026 10:47 AM

public holiday announced for monday schools and

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। इसी के साथ ही स्कूली बच्चों की भी मौज लगने वाली है। जी हां यहां राज्य सरकार ने 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। बता दें कि गोवर्धन पूजा के कारण...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। इसी के साथ ही स्कूली बच्चों की भी मौज लगने वाली है। जी हां यहां राज्य सरकार ने 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। बता दें कि गोवर्धन पूजा के कारण सरकारी छुट्टी की गई है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर यानी सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते राज्य शासन ने प्रदेशभर में सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले 8 नवंबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश और दीपावली की छुट्टी एक ही दिन रहेगी। वहीं, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को 8 और 9 नवंबर दो दिन की लगातार छुट्टी की मौज लगेगी।

इससे पहले इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। लेकिन, अब शासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष यह अवकाश 9 नवंबर को रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!