Edited By suman, Updated: 13 Sep, 2018 12:20 PM

रेलवे स्टेशन सफाई को लेकर हुए 75 शहरों के सर्वे में ग्वालियर 73 वें नंबर पर आया था। इस गंदगी के दाग धोने के लिए रेलवे ने काम करना शुरु कर दिया है। पहले सफाई पर महज 5 लाख रुपए खर्च होते थे, जबकि सफाई का नया टेंडर 22 लाख का हुआ है। अब 40 की जगह 110...
ग्वालियर : रेलवे स्टेशन सफाई को लेकर हुए 75 शहरों के सर्वे में ग्वालियर 73 वें नंबर पर आया था। इस गंदगी के दाग धोने के लिए रेलवे ने काम करना शुरु कर दिया है। पहले सफाई पर महज 5 लाख रुपए खर्च होते थे, जबकि सफाई का नया टेंडर 22 लाख का हुआ है। अब 40 की जगह 110 सफाई कर्मचारी स्टेशन की सफाई में लगाए जाएंगे। नई एजेंसी अक्टूबर अंत तक काम संभाल लेगी। अफसरों की माने तो इसके बाद स्टेशन पूरी तरह से चकाचक दिखाई देगा।
चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्विनी लोहानी ने सफाई व्यवस्था को लेकर झांसी डीआरएम अशोक कुमार मिश्र से सवाल किया तो उन्होंने नए टेंडर को लेकर जानकारी दी। डीआरएम ने बताया कि नए टेंडर 5 अक्टूबर को खुलेंगे, माह के अंत तक कंपनी काम संभाल लेगी। इससे सफाई के स्तर में सुधार होगा।