खंडवा के drp line में पदस्थ आरोपी पुलिस कांस्टेबल सागर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर किया था 'रेप'

Edited By Devendra Singh, Updated: 17 Apr, 2022 03:12 PM

rape case registered against police constable sagar in indore

जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो महिलाओ की सुरक्षा कौन करेगा? महिलाओं की सुरक्षा के लाख दावे करने वाली पुलिस विभाग में ही एक कांस्टेबल युवती से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए पुलिस कांस्टेबल सागर पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने शादी करने...

इंदौर (सचिन बहरानी): महिलाओं की सुरक्षा जिम्मा उठाने वाली खाकी पर एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल (rape accused on police constable) ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकयत पर इंदौर पुलिस (indore police) ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

PunjabKesari

दोस्ती, प्यार, रेप और शादी से इनकार 

पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है। खंडवा का रहने वाला सागर नाम का युवक इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं पीड़िता भी यही रहकर पढ़ाई के लिए आई थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। उसके बाद आरोपी सागर (accuse sagar) ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद जब उसकी नौकरी पुलिस में लग गई तो शादी करने से मना के दिया। आरोपी सागर अभी खंडवा में डीआरपी लाइन में पदस्थ है। जिसके बाद पीड़िता अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुंची आरोपी सागर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुलिस कांस्टेबल सागर के खिलाफ (rape case registered against police constable sagar)  मामला दर्ज कर लिया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!