नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म! 5 युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की, पूरा मामला जान उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2026 02:14 PM

a minor girl

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ घोलकर पिलाया गया। इसके बाद 5 युवकों (चार नाबालिग और एक बालिग) ने...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ घोलकर पिलाया गया। इसके बाद 5 युवकों (चार नाबालिग और एक बालिग) ने बारी-बारी दरिंदगी की गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र की है। जहां बीती 26 सिंतबर को एक 16 वर्षीय लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद 28 सिंतबर को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बताया गया कि इसके दो दिन बाद यानी 30 सिंतबर को नाबालिग लड़की खुद घर पहुंच गई। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

आरोप है कि एक नाबालिग लड़का उसे सुनसान बाड़े में ले गया। जहां उसने अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया। इसी दौरान लड़की को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। संबंधित मामले में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जीवाजीगंज क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

इसके अलावा 19 वर्षीय आरोपी लक्की पिता जुगल किशोर निवासी महावीरनगर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। अन्य तीन अपराधियाों की तलाश जारी है। नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!