आज MP दौरे पर रहेंगे सिंधिया, पहली बार हिंदुत्व के नाम पर गिरी सरकार, नरोत्तम का उद्धव पर तंज, पढ़िए MP की 10 बड़ी खबरें...

Edited By meena, Updated: 01 Jul, 2022 06:30 AM

read 10 big news of mp

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर संजय राउत और उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है कि 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़ गए। कांग्रेस...

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर संजय राउत और उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है कि 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़ गए। कांग्रेस के साथ जो गया वह खत्म हो गया। अखिलेश यादव,  तेजस्वी के बाद अब उद्धव ठाकरे की तो पार्टी ही साफ हो गई।

विधायक अगवा नहीं, भगवा हो गए हैं...पहली बार हिंदुत्व के नाम पर गिरी सरकार, संजय राउत पर नरोत्तम मिश्रा का तंज
महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरा देश बदल रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है। संजय राउत कह रहे थे कि विधायक अगवा हो गए हैं, वह भूल गए कि अगवा नहीं भगवा हो गए हैं।

संजय शुक्ला बोले- जीते तो खुद के खर्चे से बनाएंगे 5 फ्लाई ओवर, घोषणा पत्र में और किए कई वादे
महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने शहर विकास को लेकर अपना वचन पत्र जारी किया। उनके द्वारा शहर वासियों को कई सुविधाएं फ्री देने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी बात यह रही कि पांच फ्लाईओवर वह स्वयं और साथियों के सहयोग से बनाएंगे। इसके अलावा 20,  20 हजार रुपए की राशि कोरोना महामारी से पीड़ित गरीब परिवारों को देने की घोषणा की गई।

छतरपुर में बोरवेल खुला छोड़ने वाले देपेंद्र के पिता और दादा पर FIR, मानव वध के प्रयास के लगे आरोप
बुधवार को खेत में बने बोर से बच्चे को सकुशल निकालने के बाद छतरपुर प्रशासन ने बोर में गिरे दीपेंद्र के पिता और दादा पर मामला दर्ज किया है। ओरछा पुलिस का आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर बोरवेल का होल खुला छोड़ दिया था। बता दें कि कल बुधवार 29 जून 2022 को थाना ओरछा रोड़ क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा में रमेश यादव के खेत में उसी का 4-5 साल का पोता (बेटे का बेटा) बालक दीपेंद्र यादव खुले बोर में गिर गया था जिससे उसकी जान पर बन आई थी।

भिंड में किराना व्यापारी से लूट, नकाबपोशों ने आंखों में मिट्टी डालकर उड़ाया रुपयों से भरा गल्ला
भिंड में दुकानदार की आंखों में मिट्टी डालकर 4 नकाबपोश गल्ला उड़ा कर ले गए। गल्ले में 60 हजार की नगदी बताई जा रही है। लूट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी की शिकायत पर लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में मंडला में प्रदर्शन, विहिप और बजरंग दल ने फूंका पुतला
राजस्थान के उदय पुर में टेलर कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडला के बैगा बैगी चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया।  विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों के खिलाफ पुतला दहन भी किया।

अननेचुरल सेक्स से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ करवाई FIR, बोलीं- पोर्न मूवीज देखकर रात-रातभर करता है टॉर्चर
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जैसे-जैसे आधुनिक होता जा रहा है, वैसे-वैसे यहां पुलिस के सामने अजीब केस आ रहे है। दरअसल, इंदौर में पत्नि ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है जिसके बाद पलासिया महिला थाना पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला की शिकायत से पुलिस को पता चला है कि बिजनेसमैन पति अपनी पत्नि को अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था।

उदयपुर हत्याकांड की पुष्यमित्र भार्गव ने की कड़ी निंदा, बोले- राजस्थान में तालिबानी संस्कृति आ रही है
इंदौर से महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने उदयपुर हत्याकांड की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तालिबानी संस्कृति आ रही है। वहां किसकी सरकार है ये सोचने वाली बात है। तुष्टिकरण की नीति के कारण ही ऐसी चीजें यहां तक पहुंच पाती है। धीरे-धीरे और शांति से लोगों को एक होकर ऐसी देश विरोधी ताकतों को जवाब देना पड़ेगा।

सीहोर CM शिवराज का रोड शो, बोले- हर पद पर कमलनाथ, कमलनाथ और कमलनाथ बाकी सारी कांग्रेस अनाथ
नगर पालिका चुनाव को लेकर आज शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में रोड शो कर जनता से आशीर्वाद लिया। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पालिका में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।  सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का नेता कमलनाथ, युवाओं का नेता कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष कमलनाथ, cm पद के लिए दावेदार कमलनाथ बाकी कांग्रेस अनाथ। 

हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोलकर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे- संजय शुक्ला
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि जीतने के बाद में इंदौर के हर वार्ड में महापौर कार्यालय खोले जाएंगे। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। नागरिकों को अपनी शिकायत करने के लिए नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा बल्कि निगम खुद उनके वार्ड में शिकायत का समाधान करेगा।

गुप्त नवरात्र आज से शुरू, 9 दिन तक होगी मां की आराधना
साल में चार नवरात्र होते हैं। इनमें चैत्र और आश्विन महीने में प्रकट नवरात्रि होती है। वहीं, माघ और आषाढ़ महीने में आने वाली नवरात्र को गुप्त कहा जाता है। त्रिपुष्कर समेत कई शुभ संयोगों में शक्ति की साधना का पर्व गुप्त नवरात्र आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकम गुरूवार 30 जून से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हुआ है, जिसका समापन महानंदा शुक्रवार आठ जुलाई को होगा। इस 9 दिनों में देवी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मां के भक्त नवरात्रि में विशेष आराधना भी करेंगे।

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, इलेक्ट्रिक वायर नीचे छोडा, चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत
सिंगरौली के गोंदवाली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जहां कर्मचारियों की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन पशुओं की एक साथ मौत हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों की इस लापरवाही को लेकर स्थानीय किसानों में गुस्सा है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!