अननेचुरल सेक्स से परेशान पत्नी ने पति के खिलाफ करवाई FIR, बोलीं- पोर्न मूवीज देखकर रात-रातभर करता है टॉर्चर

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2022 05:17 PM

disturbed by husband s unnatural relationship the wife got the fir done

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जैसे-जैसे आधुनिक होता जा रहा है, वैसे-वैसे यहां पुलिस के सामने अजीब केस आ रहे है। दरअसल, इंदौर में पत्नि ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है जिसके बाद पलासिया महिला थाना पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर पति के खिलाफ केस...

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जैसे-जैसे आधुनिक होता जा रहा है, वैसे-वैसे यहां पुलिस के सामने अजीब केस आ रहे है। दरअसल, इंदौर में पत्नि ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए है जिसके बाद पलासिया महिला थाना पुलिस ने पत्नि की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पत्नी ने ससुरालवालों पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिला की शिकायत से पुलिस को पता चला है कि बिजनेसमैन पति अपनी पत्नि को अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। मिली जानकारी के मुताबिक पति पोर्न मूवीज देखकर जबरदस्ती अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। वही पीड़िता पत्नि ने शिकायत में बताया कि वह ओरल सेक्स और अप्राकृतिक सेक्स से परेशान हो गई और इसलिए उसने महिला थाने की शरण ली है। शिकायत में ये बात भी सामने आई है कि शादी के 10 साल गुजर जाने ले बाद भी उसका पति, ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। हाल ही में 8 लाख रुपये की मांग उनके द्वारा की जा रही थी। पत्नि ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा होने के बाद भी ससुराल वाले उससे मारपीट कर आये दिन विवाद करते रहते थे।

पलासिया महिला थाना की उपनिरीक्षक रुपाली भदौरिया ने बताया कि पति-पत्नि के बीच संबंधों के सुधार के लिए महिला पुलिस काउंसिलिंग कराने का प्रयास किया था लेकिन पत्नि सेटिस्फाइड नहीं थी। इसलिए पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!