बागेश्वर धाम और पं. धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक पोस्ट, कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप; FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Jul, 2026 09:33 AM

objectionable posts regarding bageshwar dham and pt dhirendra shastri

छतरपुर (राजेश चौरसिया): सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी-देवताओं एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता शंभू कुशवाहा पर आरोप लगा है। मामले में उनके खिलाफ...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): सोशल मीडिया फेसबुक पर देवी-देवताओं एवं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता शंभू कुशवाहा पर आरोप लगा है। मामले में उनके खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लोधी कुईया निवासी सत्यम शर्मा (30) ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे फेसबुक पर 'शम्भू कुशवाहा' नाम के अकाउंट से देवी-देवताओं और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबंध में कथित आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

PunjabKesari

सत्यम शर्मा ने बताया कि उन्होंने संबंधित पोस्ट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखा और अन्य लोगों को भी दिखाया। इसके बाद सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर संबंधित फेसबुक अकाउंट धारक एवं कांग्रेस नेता शंभू कुशवाहा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। हालांकि यह मामला शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। पोस्ट की सत्यता और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!