Edited By Devendra Singh, Updated: 06 Dec, 2022 03:49 PM

इंदौर में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उसके भाई की गुंडागर्दी सामने आई है। जिसके बाज पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
इंदौर (सचिन बहरानी): पुलिस में 35 साल तक सेवा देने के बाद एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी (retired policeman) की दंबगई सामने आई है। आरोपी पुलिसकर्मी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसा वहां रह रहे लोगों का कहना है। दरअसल एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में मंदिर में पूजा करने को लेकर कुछ दिनों पूर्व में हुए विवाद में जमकर रिटायर्ड पुलिस कर्मी (retired policeman) और उसके भाई ने पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
मंदिर में लगने वाली भीड़ से आक्रोशित है रिटायर्ड पुलिस कर्मी
दरसअल पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। जहा रहने वाले जितेंद्र राठौड़ ने अपने घर पर मंदिर बनवाया है। खाटू श्याम मंदिर में आसपास के रहने वाले लोग दर्शन करने के लिए वहां पहुंचते हैं। लेकिन पास में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार और उसके भाई रमेश चंद्र आये दिन पीड़ित जितेंद्र राठौड़ के परिवार के साथ जमकर लाठी डंडे बरसाए। वहीं रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार की शिकायत करने जन सुनवाई में अशोक नगर के रहवासी पहुंचे।

पुलिस ने दिए जांच के निर्देश
जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि हमारे घर पर खाटू श्याम का मंदिर (khatushyam temple) है। मंदिर में आसपास के रहने वाले दर्शन कर लाभ अर्जित करते हैं। मगर पास में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी बब्बन भावसार और उसके भाई रमेशचंद्र भावसार द्वारा रहवासियों के साथ आये दिन गुंडा गर्दी करते हैं और मारपीट भी करते हैं। पुलिस ने फरयादी की बात सुनकर एरोड्रम थाने को जांच कार्रवाई की बात कही है।