50 हजार की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, आंगनबाड़ी में नियुक्ति के एवज में मांगें थे पैसे

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2025 07:32 PM

rewa project officer arrested red handed while taking a bribe of rs 50 000

लोकायुक्त पुलिस ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में...

रीवा (गोविंद सिंह) : लोकायुक्त पुलिस ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के शिल्पी प्लाजा स्थित कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर परियोजना अधिकारी शेष नारायण मिश्रा को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। फरियादी राहुल सेन ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर हुआ है और ज्वाइनिंग कराने के एवज में परियोजना अधिकारी द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होते ही लोकायुक्त ने जाल बिछाकर ट्रैप किया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

PunjabKesari

लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी ने शिकायत की थी कि पत्नी का महिला वाल विकास विभाग में सहायिका के पद पर चयन हुआ था जिसको ज्वाइनिंग के नाम पर 50 हजार रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसको आज रिश्वत की राशि लेते हुए रेंज हाथ पकड़ा है। राशि आज कितनी थी अभी जानकारी नहीं है कार्यवाही पूर्ण होने के बाद बता पाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!