कांग्रेस के लिए बहादुरशाह जफर साबित होंगे अशोक गहलोत: सतीश पुनिया

Edited By Devendra Singh, Updated: 01 May, 2022 01:53 PM

satish punia target on rajasthan cm ashok gehlot in bhopal

भोपाल पहुंचे राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने जमकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में जुगाड़ की सरकार है, जो निकम्मी है।

भोपाल (प्रतुल पाराशर): राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया (satish punia) आज भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान का भाई जैसा रिश्ता है। 90 दशक के बाद राजस्थान में बीजेपी (bjp) की स्थिति बेहतर हुई है। हमारी कोशिश है कि अपनी खूबियों के साथ सत्ता में आये। वहीं राजस्थान की कांग्रेस सरकार (congress government) पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में जुगाड़ की सरकार में बनी है, जो निकम्मी सरकार है राजस्थान को पहले पीस फुल स्टेट (peace full state) माना जाता था।

सतीश पुनिया के गहलोत सरकार पर ताबड़तोड़ हमले 

3 साल में 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। महिलाओं बच्चियों के साथ हर रोज़ रेप की घटनाएं हो रही है। राजस्थान का 60 लाख किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहा है। लेकिन अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। जिसकी वजह से किसान कर्ज के कारण सुसाइड (suicide) कर रहे हैं। उन्होंने रीट एग्जाम (REET Exam) में बड़े पैमाने पर नकल कराने का आरोप लगाया। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 30 लाख लोगों को रोज़गार देना का वादा किया था लेकिन सिर्फ 4 लाख लोगों को ही रोजगार दे पाए हैं।

कांग्रेस के लिए बहादुरशाह जफर साबित होंगे अशोक गहलोत: बीजेपी 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया (satish punia) ने रामनवमी के जुलूस पर पाबंदी लगाई। इसके साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, (cm ashok gehlot) बहादुरशाह जफर (bahadur shah zafar) साबित होंगे। वहीं बिजली को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि राजस्थान में बिजली कटौती चुनौती बनी बन चुकी है क्योंकि कांग्रेस में बड़ा भीतरघात है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!