Breaking

भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की कलाई पर सजेगी शहड़ोल इको फ्रेंडली राखियां, दिव्यांग बहन ने तैयार कर भेजी

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2023 08:04 PM

shahdol eco friendly rakhis will adorn the wrists of soldiers posted

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है

शहडोल (कैलाश लालवानी): रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस पर्व का भाई-बहन को साल भर बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पर्व का खास बनाना हर बहन का सपना होता है। इसी सपने को साकार करने के लिए शहडोल की एक समाजसेवी दिव्यांग महिला जुटी हुई है। महिला रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की थीम में इको फ़्रैंडली राखियां बनाकर भारत चीन की सीमा पर रक्षा कर रहे जवानों के लिए भेजी हैं।

PunjabKesari

शहडोल जिला मुख्यालय में रहनेवाली बैंक से रिटायर दिव्यांग महिला एवं समाज सेवी मधुश्री राय ने देश की सीमा पर तैनात जवानों के लिए 221 राखी बनाई है। अब वे डाक के जरिये इन राखियो को भारत चीन सीमा पर तैनात जवानों को भेज रही है। महिला रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की थीम में  इको फ़्रैंडली राखियां बनाकर भारत चीन की सीमा पर रक्षा कर रहे जवानों के लिए भेजी हैं।

PunjabKesari


भारत चीन सरहद पर  तैनात जवानों को 221 राखी के साथ पीले चावल एंवम तिलक लगाने के लिए रोली भी भेज रही है। सैनिकों के नाम एक पत्र भी भेज रही है। पिछले एक महीने से मधु श्री राय राखी बनाने में जुटी थी। आज राखी डाक के माध्यम से भारत चीन बॉर्डर पर भेज रही जहा तीस अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राखी पर्व पर जवानों के हाथों में सजेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!