बस और ट्राले की जबरदस्त टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
Edited By meena, Updated: 19 May, 2023 11:52 AM

शाजापुर के मक्सी उज्जैन रोड पर देर रात यात्री बस और ट्राले में जोरदार टक्कर हो गई
शाजापुर (सुनील गोयल) : शाजापुर के मक्सी उज्जैन रोड पर देर रात यात्री बस और ट्राले में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है। इनमें एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित मां बेटी और एक पुरुष है। 13 घायलों उज्जैन में इलाज जारी है।

बस में सवार प्रत्यक्षदर्शी मुसाफिर का कहना है कि बस में 60 से 65 लोग सवार थे देर रात सभी सोए हुए थे एकदम जोर से झटका लगा और धमाके जैसी आवाज आई। थोड़ी अफरा तफरी मच गई बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और बस में चीख-पुकार मच गई। जानकारी अनुसार बस उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ से अहमदाबाद जा रही थी।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मक्सी पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंची। मृतकों के शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं घायलों को उज्जैन भेजा गया। हादसा की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी यशपाल सिंह राजपूत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Related Story

मेहगांव पंचायत सदस्य उपचुनाव : दो चिर परिचित प्रतिद्वंद्वियों के बीच कांटे की टक्कर

बड़ा हादसाः सांसद की गाड़ी ने दो बाइक सवारों को कुचला, हालत नाजुक; वाहन के उड़े परखच्चे, दिल्ली तक...

खंडवा बस स्टैंड के खूनी संघर्ष में घायल किशन गुप्ता की मौत, विधायक कंचन तनवे पर फूटा परिजनों का...

कार-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दो की मौत, पुलिस महकमे में शोक

CM मोहन यादव की बड़ी सौगात: MP में शुरू हुई सुगम परिवहन सेवा, 2029 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य

कुछ दिन पहले लॉन्च हुई मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की चलती Bus में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

MP में 14,981 बसों का बड़ा प्लान! CM मोहन यादव ने सुगम परिवहन सेवा के विस्तार को लेकर दिए बड़े...

MP में बड़ा हादसा! बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, मच गई चीख पुकार

MP में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, 40 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ में 5 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी, CM विष्णुदेव साय ने 1100 चयनित युवाओं को सौंपे ऑफर...