इस काम में छा गया जिला सिंगरौली! रीवा संभाग में पहला स्थान पाकर बिखेरा जादू!

Edited By Desh sharma, Updated: 23 Sep, 2025 07:03 PM

singrauli district shines in this effort it shines with its magic by winning fi

मध्यप्रदेश में चलाए गए 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान की रैंकिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी कर दी गई है। रैंकिंग में सिंगरौली जिले को रीवा संभाग में पहला स्थान मिला है.

सिंगरौली(अंबुज तिवारी) मध्यप्रदेश में चलाए गए 15 दिवसीय यातायात जागरूकता अभियान की रैंकिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी कर दी गई है। रैंकिंग में सिंगरौली जिले को रीवा संभाग में पहला स्थान मिला है.

इस अभियान में 8 सितंबर से 22 सितंबर तक सिंगरौली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4349 वाहनों पर कार्यवाही की गई। पुलिस ने 15 दिन के अभियान में कुल 18 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इस अभियान के कारण सड़क दुर्घटनाओं के मामले 10% कमी आई है। सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतों में भी 10% कमी देखने को मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!