जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर नम आंखों के साथ बांधी राखी, जल्द रिहाई की कामना की
Edited By meena, Updated: 09 Aug, 2025 02:21 PM

आज देश प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व जहां बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं जेल में बंद कैदी भाइयों और उनकी बहनों ने यह पर्व नम आंखों से मनाया...
उमरिया (के डी खान) : आज देश प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व जहां बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं जेल में बंद कैदी भाइयों और उनकी बहनों ने यह पर्व नम आंखों से मनाया। बात कर रहे हैं उमरिया की जिला जेल की जहां बहनों ने अपने कैदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। साथ ही साथ भाइयों की जल्द से जल्द रिहाई की कामना भी की।
रक्षाबंधन पर जिला जेल में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है और भाइयों को बहनों से मिलने के लिए खुली छूट दी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को देखते हुए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

सुबह से ही विचाराधीन कैदियों की बहनें का जमावड़ा लगने लगा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा धागा बांधा। और अपने भाइयों के जल्द से जल्द जेल से बाहर आने की कामना की।
Related Story

रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को बांधी जाएगी पहले राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

महाकाल को बांधी गई सबसे पहले राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग

बुदनी में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में एक साथ जली तीन चिता, हर आंख हुई नम

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें

सदियों तक बना रहे भाई-बहन का अटूट रिश्ता- खंडेलवाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सैनिकों के...

रक्षाबंधन की रौनक! बहनों की भीड़ से गुलजार बुरहानपुर का बाजार, रंग-बिरंगी राखियों ने खींचा दिल

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी

मुख्यमंत्री ने आगर-मालवा में बहनों से बंधवाई राखी और दिये उपहार, दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण

डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार ईको कार, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

लाड़ली बहनों को मिला रक्षाबंधन का विशेष शगुन, CM मोहन ने क्यों कहा भगवान होती हैं बहनें? सुनाई श्री...