Edited By Himansh sharma, Updated: 30 May, 2025 12:13 PM

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है।
उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। हत्यारा महिला का बेटा निकला जिसने अपने रिश्तेदार भाई और मां के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बेटे को गिरफतार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फिलहाल फरार है।
उन्हेल पुलिस ने 27 मई को नवादा गांव में एक कुएं से एक अज्ञात महिला की लाश बरामद की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की पहचान होने के बाद पता चला कि हत्या के बाद से उसका बेटा फरार है और मोबाइल भी बंद आ रहा है।
पुलिस ने खबर मिलने के बाद बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में अपने मामा के बेटे और मां के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि हत्या चरित्र संदेह को लेकर की गई थी। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।