सूरजपुर में रात होते ही सजती जुए की महफिल, प्रशासन पर उठे सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Apr, 2026 04:09 PM

surajpur gambling racket runs unchecked

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध जुए का कारोबार लगातार जारी है।

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध जुए का कारोबार लगातार जारी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुप्त ठिकानों पर जुआ खिलाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर रात के समय बड़े स्तर पर ताश के खेल के साथ नकद दांव लगाकर जुआ संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जुए के कारण क्षेत्र में अपराध बढ़ने का खतरा बना रहता है। साथ ही युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है।

लोगों ने प्रशासन से नियमित छापेमारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!