मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Sep, 2026 01:50 PM

suspicious death of mbbs student in medical college hostel

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र विनायक सैनी (21) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र विनायक सैनी (21) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक विनायक सैनी राजस्थान के अजमेर का रहने वाला था और हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था।

शुक्रवार को वह घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर रहने वाले अपने दोस्त के कमरे में चला गया। उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से वापस आया था। बताया गया है कि कल रात करीब नौ बजे विनायक का दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया था। कुछ देर बाद लौटने पर उसने विनायक को बेड पर औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद अन्य छात्रों की मदद से उसे बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित कमरे की जांच की। इस दौरान कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद हुए।

पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी मिली है। हालांकि विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस विनायक के दोस्तों से पूछताछ कर उसके घर से लौटने के बाद की गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही यह जांच की जा रही है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं। पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखे हुए है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होने की संभावना है। मामले में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!