Edited By meena, Updated: 08 Jul, 2025 04:18 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में...
गुना (मिस्बाह नूर): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में अशोकनगर में बड़ा आंदोलन न्याय सत्याग्रह है। इस आंदोलन में रवाना होते समय मप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और खरगोन जिले के कसरावद विधायक सचिन यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
यादव ने कहा कि देश तेजी से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर केस दर्ज किया गया जो विपक्ष और आमजन की आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उनपर दर्ज एफआईआर का विरोध करेगी। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब और मजबूर वर्ग के साथ खड़ी रहेगी। इसी को लेकर कांग्रेस अशोकनगर में न्याय सत्याग्रह करने जा रही है।
सचिन यादव ने बताया कि कांग्रेस सच के लिए लड़ रही है, सरकार कोई भी कदम उठाए, उसकी परवाह नहीं है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाने की भूमिका का काम करेगी। सरकार कितनी भी कोशिशें कर ले, आवाज नहीं दबा पाएगी। कांग्रेस की भूमिका हमेशा गरीब और दुखी लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। पीड़ित व्यक्तियों पर शासन और प्रशासन का दबाव रहता है, इसलिए सरकार के पक्ष में पीड़ितों को बयान देने पड़ते हैं। लेकिन वास्तविकता न पहले छुपी थी और न आगे छिपेगी।