Edited By meena, Updated: 08 Jul, 2025 08:49 PM

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक...
भोपाल/अशोकनगर (इजहार हसन) : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा दिए अर्मायिदत बयान से प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। मंगलवार को अशोकनगर में हुए इस आयोजन में विधायक गुर्जर ने मंच से कहा-"जो मर्द थे वो जंग में गए, और जो हिजड़े थे वो संघ में गए।" इस बयान से भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं। भाजपा नेताओं ने इस अर्मादित बयान के लिए कांग्रेस विधायक से माफी की मांग रखी है। बता दें कि साहब सिंह गुर्जर ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कांग्रेस की गुटबाजी का परिणाम
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अशोकनगर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने गुटबाजी का प्रबल उदाहरण प्रस्तुत किया है। पहले तो चोरी और ऊपर से सीना जोरी, स्वयं गलती करो और अपनी गलती छिपाने के लिए कानून और संविधान को धता बताना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने जिस अनर्गल व आपत्तिजनक ‘‘हिजड़ा‘‘ शब्द का उपयोग किया है, वह क्या कांग्रेस नेता कमलनाथ के लिए कहा है या अजय सिंह के लिए कहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव जो इस कथित प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं, क्या यह आपत्तिजनक शब्द साहब सिंह गुर्जर ने उनके लिए कहा है। जिस मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे नेता बैठे हों और उनकी उपस्थिति में साहब सिंह गुर्जर ने मंच ने प्रदर्शन में शामिल नहीं होने वाले नेताओं को हिजड़ा कहा, जो कांग्रेस के नेताओं का सरासर अपमान व असंवैधानिक है। यह थर्ड जेंडर और महिलाओं का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी सभ्य समाज में इस तरह के बयान की घोर निंदा करती है। कांग्रेस विधायक के इस तरह आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करना यह स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है कि गुटों में बंटी कांग्रेस पार्टी समाज में अराजकता फैला रही है।
क्या कहा साहब सिंह गुर्जर ने?
अशोकनगर में आयोजित न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम में साहब सिंह गुर्जर ने मंच से कहा, "जो मर्द थे वो जंग में गए, और जो हिजड़े थे वो संघ में गए।" इस बयान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर एक अपमानजनक टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा, जिसके बाद बीजेपी और RSS समर्थकों ने विधायक से माफी की मांग की है।