गैस का स्विच ऑन करते ही सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 26 Jan, 2024 03:20 PM

the cylinder exploded as soon as the switch was turned on

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पत्नी की मौत हो गई...

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर वाईडी नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, शहर के संजीत नाका के पास राजीव कॉलोनी में आज सुबह राजेश पोरवाल की पत्नी पुष्पा बाई ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस का स्विच ऑन किया, तो इसमें अचानक बड़ा ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त घर में महिला और उसका पति मौजूद था जबकि मां और छोटा भाई घर के बाहर थे। हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया।

दरअसल लीकेज की वजह से रसोई में गैस जमा हो गई थी। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव से किचन में गैस जमा हो गई थी और सुबह जैसे ही चिंगारी मिली ये ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में होने पर पति-पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!