लुटेरी दुल्हन का धाकड़ प्लान, शादी की, पति से संबंध भी नहीं बनाए और पति के सामने ही भाई के साथ पैसे,गहने लेकर फरार

Edited By Desh sharma, Updated: 15 Oct, 2025 09:56 PM

the robber bride s cunning plan married but did not even have physical relatio

मध्य प्रदेश के सागर से 'लुटेरी दुल्हन' ने एक परिवार को चूना लगाकर लूट लिया। विवाह का पूरा खर्च दूल्हे वालों  ने उठाया था लेकिन इसके बाद भी वो लूट ले गई । यहीं नहीं  दुल्हन इतनी शातिर निकली कि दो दिन तक पति से संबंध भी नहीं बनाए,

(सागर): मध्य प्रदेश के सागर से 'लुटेरी दुल्हन' ने एक परिवार को चूना लगाकर लूट लिया। विवाह का पूरा खर्च दूल्हे वालों  ने उठाया था लेकिन इसके बाद भी वो लूट ले गई । यहीं नहीं  दुल्हन इतनी शातिर निकली कि दो दिन तक पति से संबंध भी नहीं बनाए, और मौका  लगते ही अपने मुंहबोले भाई के साथ पति के सामने ही फरार हो गई। लाखों के आभूषण और नकदी भी ले गई

लुटेरी दुल्हन के घातक प्लान का शिकार हुआ परिवार

जानकारी अनुसार मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है। एक मां अपने बेटे के लिए बहू की तलाश कर रही थीं, रिश्तेदार राजू यादव ने आरती यादव नाम की एक लड़की का रिश्ता सुझाया। लेकिन राजू यादव ने लड़के वालों से कहा कि लड़की के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए विवाह का पूरा खर्चा उन्हें ही उठाना पड़ेगा।  इसके अनुसार एडवांस रकम के रुप में उसी दिन 'ओली फलदान' की रस्म में महिला ने आरती को 31 हजार रुपए नकद दिए।

पति के सामने ही हो गई रफूचक्कर

12 सितंबर को घर पर ही शादी संपन्न हुई,  इस दौरान दुल्हन आरती को नेग के रूप में 50 हजार रुपए नकद  और सोने-चांदी     के गहने दिए गए।  इस तरह से खर्चा करके शादी हो गई।  लेकिन दुल्हन और उसके कथित भाई के मन में कुछ और ही प्लान चल रहा था जिसे 14 सितंबर की रात अंजाम दिया गया।

पति के साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए

रात 11 बजे दुल्हन आरती ने अपने पति से कहा कि उसके भाई रामनाथ को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे थाने चलना होगा। आरती के साथ पति थाने की ओर जाता है तो थोड़ी दूर पहले रामनाथ बाइक पर मिला।उसने बताया कि थाने से वापस आ गया है। यहीं दोनों ने प्लान के तहत काम किया, आरती ने अपने पति से कहा कि वह बाइक पर घर जा रही है और तुम पैदल घर आ जाए। और ऐसा कहकर पति के सामने ही फरार हो गए।

पति घर पहुंचा तो पता चला कि घर पर न पत्नी है और न  ही उसका भाई है। उसने सारे ढूंढा लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लेकिन तब घरवालों के होश उड़ गए जब पता चला कि घर से पैसे और गहने भी गायब हैं। वहीं मायूस पति का कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी ने दूरी बना ली और संबंध तक नहीं बनाए। लिहाजा पुलिस दुल्हन और उसके साथ प्लान में शामिल लोगों को ढूंढ रही है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!