गायब हो गया वो झूला...जिसे मौतों के तांडव के बीच झूलते नजर आए थे पार्षद...जानें पूरा मामला

Edited By meena, Updated: 02 Jan, 2026 08:07 PM

the swing has disappeared  the one on which councillor kamal vaghela was seen s

मध्यप्रदेश इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से फैल रही बीमारी (डायरिया) का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस बीमारी के चलते अब तक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 19 तक पहुंच गया है...

इंदौर : मध्यप्रदेश इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से फैल रही बीमारी (डायरिया) का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस बीमारी के चलते अब तक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 19 तक पहुंच गया है। पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं भागीरथपुरा में जिस दिन इलाके में चार मौतें सामने आई थी। उस दिन क्षेत्र के पार्षद कमल वाघेला भागीरथपुरा के पार्क में बैठकर झूला झूलते नजर आए थे। उनका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

इसी बीच अनोखा वाक्या देखने को मिला। दरअसल, शुक्रवार को झूले की रस्सियां कटी नजर आई। दोपहर को जब बच्चे पार्क में पहुंचे तो झूला गायब मिला। बच्चे वहां से लौट आए। हालांकि झूले की रस्सियां किसने काटी ये पता नहीं चल सका है। खास बात यह कि पार्क के पास ही पुलिस चौकी भी है। अब लोगों में चर्चा हो रही है कि आखिर झूले पर किसने गुस्सा निकाला। झूले की रस्सियां किसने काटी ये जांच का विषय है।

बता दें कि लोगों में दहशत का माहौल है। अब तक लगभग 19 मौतों की बात सामने आ रही है। वहीं 15 सौ से ज्यादा लोग अस्पताल में इलाजरत है। लोग सरकारी पानी पीने से परहेज कर रहे हैं।मामले में सीएम मोहन ने इंदौर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं पूर्व सीएम उमा भारती ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को इंदौर की जनता से माफी मांगने की बात कही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!