भोपाल में हटाई गई धारा 144, गलियारों में बना चर्चा का विषय

Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2019 02:42 PM

the topic of discussion in the section 144 corridors removed from bhopal

भोपाल से धारा 144 हटा ली गई है। यह धारा मध्यप्रदेश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लगाई गई थी। इस संबंध में कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने आदेश जारी कर दिया...

भोपाल: भोपाल से धारा 144 हटा ली गई है। यह धारा मध्यप्रदेश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लगाई गई थी। इस संबंध में कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि यह धारा 25 दिसंबर को सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में होने वाले CAA के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए हटाई गई है।

PunjabKesari

25 दिसंबर को होगा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस ने सभी कांग्रेस शासित प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने से साफ मना कर दिया है। इसी को लेकर 25 दिसंबर को राजधानी भोपाल में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंचेंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!